नबीनगर: फुटहरवा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में चार लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव से शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में फुटहरवा गांव निवासी जुगल चौहान, पुरुषोत्तम चौहान, उपेंद्र चौहान एवं बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के इटारी गांव निवासी राकेश कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शनिवार की अपराह्न 4 बजे बताया कि जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.