नबीनगर: घूरा पुरंदर गांव से पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के घूरा पुरंदर गांव से 14 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर उक्त गांव निवासी बाला कुमार है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने गुरुवार की अपराह्न 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.