नबीनगर: टंडवा थाना क्षेत्र से युवती हुई लापता, भाई ने शादी की नीयत से भगाने का मामला कराया दर्ज
टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी बहन को घर से लापता होने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है. दिए गए आवेदन में कहा है की शादी की नीयत से उसकी बहन को लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने गुरुवार की अपराह्न 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.