नबीनगर: मदनपुर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
मदनपुर थाना परिसर में शुक्रवार की रात 8 बजे पुलिस पदाधिकारी एसआई रामनारायण प्रसाद, एएसआई दिलीप सिंह एवं संतोष कुमार के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार चौधरी व संचालन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी को अंगवस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया गया.