पूर्णिया पूर्व: साईबर थाना ने आधार अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
साइबर थाना पूर्णिया द्वारा AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से किए गए फर्जीवाड़ा मामले में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पूर्णिया साइबर थाना कांड संख्या 45/25, दिनांक 09.06.2025 के तहत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान केशव कुमार, पिता रविन्द्र यादव, निवासी नौलखी, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।