पूर्णिया पूर्व: महराजपुर विश्वरूपा घाट के मनसा देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य मेले का हुआ आयोजन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महाराजपुर पंचायत स्थित बिषरूपा घाट के मनसा देवी धाम में नाग पंचमी के अवसर पर बुधवार को देर रात्रि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सात दिनों तक पूजा-अर्चना और मेला का आयोजन होता है, जिसमें आसपास के जिलों सहित देश-विदेश से भी श्रद्धालु मन्नतें मांगने पहुंचते हैं। धाम के पुजारी प्रेम भगत ने बताया कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियां