पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में सहायक खजांची थाना क्षेत्र में हॉस्टल के इंचार्ज पर लगा मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पूर्णिया में सहायक खजांची थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौक स्थित न्यू सिटी हॉस्टल के इंचार्ज पर स्टूडेंट के भाई ने पिटाई करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को दोपहर के लगभग 12 बजे पीड़ित ने थाना मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.वहीँ अपना पक्ष रखते हुए हॉस्टल इंचार्ज रौशन राज ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया.कहा कि उनके द्वारा भी थाना मे आवेदन दिया है.