बीकानेर: जयमलसर में आपसी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, दो गंभीर घायल
बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना 22 मई की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार चौहानों का मोहल्ला निवासी किशन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पुरानी रंज