चकरनगर: गौहानी गाँव में स्कूल के समीप बनी एक मकान की दीवार गिरने से आठ वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल
चकरनगर थाना क्षेत्र के गोहानी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे प्राथमिक विद्यालय के समीप एक मकान की दीवार अचानक गिरने से कक्षा 2 में पढ़ने गई आठ वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद गाँव में अफरा-तफरी मच गई।स्वजन घायल छात्रा को आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार जारी है। छात्रा के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं है।