*मां विजय काली के प्राकट्योत्सव पर निकली 111 मीटर लंबी चुनरी यात्रा*
दतिया/ मां विजय काली बड़ी माता के प्राकट्योत्सव पर बुधवार को पांचवीं विशाल 111 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में गहोई वाटिका से दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई यात्रा में शहर एवं ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और श्रद्धालु शामिल हुए यात्रा के दौरान मां विजय काली के जयकारों से शहर के प्रमुख मार्ग गूंज उठे डीजे पर गूंजते मां जगदंबा के भजनों और लाल ध्वज के साथ श्रद्धालु हाथों में चुनरी लेकर आगे बढ़े यात्रा गहोई वाटिका से पीतांबरा चौराहा,भैरव जी मंदिर,तिगैलिया,बिहारी रोड और किला चौक होते हुए पटवा तिराहा एवं टाउनहॉल पहुंची यहां से यात्रा बड़ी माता मंदिर पहुंची,जहां विधि-विधान से मां विजय काली की पूजा-अर्चना कर चुनरी एवं प्रसाद अर्पित किया गया इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ,जिसमें कन्या भोज के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की इस अवसर चुनरी यात्रा में दतिया विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,सरनाम सिंह राजपूत,संतोष लिटोरिया, पार्षद मुन्ना खान,आनंद शर्मा,पार्षद मुकेश यादव,शम्भू गोस्वामी,स्वामी शरण कुशवाहा,महिपाल सिंह गुर्जर,विष्णु गुर्जर,जीतेन्द्र पठारी,बासुदेव सरपंच,केपी यादव,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरशद रज्जन भाई,गुड्डी जाटव,रामप्रकाश शर्मा,ममता कुशवाहा,पुष्पराज राजपूत,रामकुमार मोंगिया,रिंकू यादव,आशीष तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,जाकिर मंसूरी,सौरव श्रीवास्तव,उत्तम सिंह कुशवाहा,राजाराम बंशकार,देव गोतम,भारती,परिहार संजू राजा सहदौरा,नीरज शर्मा,शुभम दांगी,शिरोमणि सिंह यादव सरपंच,प्रदीप पटेल,रामजी दुवे,ओमप्रकाश पटेल,शिवनारायण कोरी, दयाराम झस्या कीरत सिंह,कमल किशोर कुशवाहा,काले खां,कल्लू उपाध्याय बीरु दांगी,मनीष दांगी,संजीव दांगी,जनक सिंह,गंगा आदिवासी,मोहन आदिवासी, रामकुमार आदिवासी,जयदेवी आदिवासी माया आदिवासी,शारदा बशकार,पूनम रावत,पवन बेडर,तेज सिंह कुशवाहा सहित अन्य श्रद्धालु एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।