सिंगरौली: बृजेन्द्र देव पांडे बने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, जिवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष और
सुरेश जायसवाल बने सचिव
अधिवक्ता बृजेन्द्र देव पाण्डेय जिला अधिवक्ता संघ सिंगरौली के अध्यक्ष चुने गए है l साथ ही जीवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष और सुरेश जायसवाल सचिव निर्वाचित हुए है l संघ के चुनाव में सह सचिव के पद पर अब्दुल मोबिन सिद्दीकी व कोषाध्यक्ष के पद पर राम लखन सिंह वैश्य फिर से चुनाव जीत गए है l जबकि ग्रंथपाल के पद पर जगनारायण वैश्य चुने गए है।