सिंगरौली: शराबी शिक्षक को DEO ने किया निलंबित, जांच टीम के सामने शिक्षक ने शराब पीकर आने की बात को स्वीकारा
जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय फसिहवा के शराबी शिक्षक राम सुन्दर पनिका को जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कलेक्टर अरूण परमार के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उक्त विद्यालय के एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंचकर उल्टी-सीधी बाते कर रहा था। मामला सामने आने पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने के लिए निर्देशित किया था। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी।