सिंगरौली: वन विभाग कार्यालय में पदस्थ लिपिक का अपनी टेबल पर शराब पीते वीडियो वायरल, महिला कर्मचारियों से गाली गलौज का लगा है आरोप
सिंगरौली जिले की वन मंडल अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक का अपनी ही टेबल पर शराब पीते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि वही की एक महिला कर्मचारी ने गाली गलौज करने व अभद्रता करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कई दिनों पहले की गई है लेकिन आज दिनांक तक इसकी सुनवाई या कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे महिला काफी भयभीत और चिंतित है बता दे की लिपिक शिवराज सिंह अपनी ही टेबल पर शराब पीते वीडियो में दिख रहे हैं और उस महिला से शराब की बोतल को दिखाकर कह भी रहे हैं कि लो फोटो वीडियो बना लो।