समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 04 नवंबर 2026
सेवा संकल्प सह कायाकल्प एवं नशा मुक्त बिहार अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित, जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में सेवा संकल्प सह कायाकल्प एवं नशा मुक्त बिहार अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
जिलें के महत्वपूर्ण बैठक में बगैर किसी पूर्व सूचना के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर, नावानगर एवं केसठ अनुपस्थित पाए गए। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान में धीमी प्रगति हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर एवं जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों एवं अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक परिसरों में स्वच्छता, सुंदरता, बेहतर व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं को सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में नशा मुक्त बिहार अभियान की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने जिले में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार एवं समाज पर पड़ता है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए। साथ ही, युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दोनों अभियानों के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। अभियान की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 4, 2026