लूनकरनसर: कुंभाना बास में ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ा, पुलिस को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की
लूणकरणसर कस्बे के कुंभाणा बास स्थित माताजी मंदिर व हनुमान मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी के दौरान दो अज्ञात चोर मंदिर में घुसे। चोरों ने ग्रामीणों पर हमला किया और मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।