रूड़की: पनियाला गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, चेक बाउंस के मामले में था फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे पनियाला गांव निवासी शेर सिंह पुत्र तेज सिंह नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। शेर सिंह चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा शेर सिंह की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा शेर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।