रूड़की: रुड़की रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद, पहाड़ और मैदान करने वालों पर जनता करेगी कार्रवाई
रुड़की रेलवे स्टेशन पर आज वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज की शुरुआत होने पर कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम मे हरिद्वार लोकसभा से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए है। जिन्होंने रुड़की वासियों को रुड़की में वंदे भारत एक्सप्रेस रुकने पर बधाई दी है। इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ और मैदान करने वाले विधायकों पर जनता कार्यवाही करेगी।