Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बालाघाट: भीम आर्मी का 3 अगस्त को बालाघाट में विशाल जन आंदोलन, आदिवासियों पर अन्याय के विरुद्ध

Balaghat, Balaghat | Jul 31, 2025
जिले में जातिगत भेदभाव चरम सीमा पर चल रहा है जिसका सीधा असर अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्ति को भुगतना पड़ रहा है। विगत लंबे समय से चली आ रही जातिगत भेदभाव को लोगों के द्वारा प्रथा बना लिया गया है। बालाघाट जिले में विगत दिनों अनेकों मामले प्रकाश में आए मामलों में भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन के द्वारा प्रमुखता से आवाज बुलंद की गई।

MORE NEWS

#बालाघाट
कमिश्नर श्री धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की संभागीय समीक्षा बैठक
विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री धनंजय सिंह ने 24 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान कमिश्नर श्री सिंह ने किसानों को ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से उर्वरकों के वितरण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण, विद्यालयों में विद्यार्थियों के पंजीयन, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन एवं नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। कृषि विभाग से संबंधित समीक्षा के दौरान किसानों को ई-टोकन के माध्यम से उर्वरकों का सुचारु एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बालाघाट जिले से कलेक्टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कमिश्नर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों से समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने कहा।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
#jbpcommissioner #minmpkrishi #healthminmp

#बालाघाट कमिश्नर श्री धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की संभागीय समीक्षा बैठक विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री धनंजय सिंह ने 24 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कमिश्नर श्री सिंह ने किसानों को ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से उर्वरकों के वितरण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण, विद्यालयों में विद्यार्थियों के पंजीयन, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन एवं नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। कृषि विभाग से संबंधित समीक्षा के दौरान किसानों को ई-टोकन के माध्यम से उर्वरकों का सुचारु एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बालाघाट जिले से कलेक्टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, श्री डी.पी. बर्मन तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कमिश्नर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों से समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने कहा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #jbpcommissioner #minmpkrishi #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

#बालाघाट
कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन एवं उपचार तथा गर्भवती माताओं के एएनसी पंजीयन एवं नियमित जांच की समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #mp_wcdmp  

#healthminmp

#बालाघाट कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन एवं उपचार तथा गर्भवती माताओं के एएनसी पंजीयन एवं नियमित जांच की समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mp_wcdmp #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

Nagaland के लोक कलाकार Sangyusang Pongemer को उनकी उत्कृष्ट कला के लिए मिला Padma Shri Award!

Nagaland के लोक कलाकार Sangyusang Pongemer को उनकी उत्कृष्ट कला के लिए मिला Padma Shri Award!

Balaghat, Balaghat | Jun 24, 2026

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का प्रातःकालीन आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Aarti

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का प्रातःकालीन आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Aarti

Balaghat, Balaghat | Jun 24, 2026

#बालाघाट
सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ प्रवेश उत्सव का हुआ शुभारंभ

स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

संस्था प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 जून से 30 जून 2026 तक प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री विवेक (विक्की भैया) पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल, समाजसेवी श्री शैलेन्द्र शेट्टी, प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यालय की रसायन, भौतिकी एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ नासा टूर एवं विज्ञान मंथन-इसरो यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने विद्यार्थियों को विद्यालय की परिकल्पना, विजन एवं मिशन से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए बालिकाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री विवेक पटेल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय शिक्षक श्री कमल टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रभारी श्री लखन रिनायत ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #schooledump

#बालाघाट सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ प्रवेश उत्सव का हुआ शुभारंभ स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। संस्था प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 जून से 30 जून 2026 तक प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री विवेक (विक्की भैया) पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल, समाजसेवी श्री शैलेन्द्र शेट्टी, प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यालय की रसायन, भौतिकी एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ नासा टूर एवं विज्ञान मंथन-इसरो यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने विद्यार्थियों को विद्यालय की परिकल्पना, विजन एवं मिशन से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए बालिकाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री विवेक पटेल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय शिक्षक श्री कमल टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रभारी श्री लखन रिनायत ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

बालाघाट: भीम आर्मी का 3 अगस्त को बालाघाट में विशाल जन आंदोलन, आदिवासियों पर अन्याय के विरुद्ध - Balaghat News