लखीसराय: कजरा थाना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समारोह पूर्वक हुआ ध्वजारोहण
78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को कजरा थाना में समारोह पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. यहां थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने ध्वजारोहण किया.मौके पर माहौल देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया. कार्यक्रम में काफी संख्या में बुद्धिजीवी शामिल हुए. मौके पर लोगों ने देश की स्वतंत्रता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमर शहीदों को याद किया.