लखीसराय: हीरा बाबा स्थान के समीप रेल ट्रैक पर युवक की मिली क्षत-विक्षत शव, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका
जमालपुर-किउल रेलखंड के मध्य कजरा एवं अभयपुर रेलवे स्टेशन के बीच हीरा बाबा स्थान के समीप रेल ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक लोगों द्वारा सूचना दी गई की रेल ट्रैक पर एक क्षत-विक्षत शव पड़ा है.जिसे गुरुवार 15 अगस्त की पूर्वाह्न 10 बजे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया.