लखीसराय: शहीद रोशन के घर डकरा पहुंचे कोबरा जवान,तैल चित्र पर किया माल्यार्पण, शहीद की मां को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
डकरा गांव पहुंचे कोबरा जवान, जहां शहिद रोशन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर याद किया। तथा उनकी मां को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि रोशन कुमार 13 फरवरी 2019 को मात्र 25 वर्ष की आयु में छकरबंधा के घनघोर जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।