लखीसराय: पिपरिया थाना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुआ ध्वजारोहण
गुरुवार को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखीसराय जिले के पिपरिया थाना में समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन किया गया. यहां थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. राष्ट्रगान के पश्चात पुलिस कर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमर शहीदों को याद किया.