लखीसराय: धनवह गांव से पुलिस ने नशे की हालत में हो-हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बन्नू बगीचा थाना की पुलिस ने धनवह गांव से नशे की हालत में हो-हंगामा करते इसी गांव के स्वर्गीय कृष्ण देव मंडल के पुत्र कमल किशोर मंडल को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर संजू देवी के लिखित बयान पर बन्नू बगीचा थाना में कांड संख्या 59/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस ने सूचना के आधार पर शराबी को गिरफ्तार किया.