लखीसराय: सामुदायिक स्वास्थ्य सूरजगढ़ा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समारोह पूर्वक हुआ झंडोत्तोलन
गुरुवार को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य सूरजगढ़ा में समारोह पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वाई के दिवाकर द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. मौके पर BDO मंजूल मनोहर मधुप, CO स्वतंत्र कुमार,RO जयकांत जायसवाल, BPRO रचित कुमार अग्रवाल, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सूरजगढ़ा आकाश किशोर आदि मौजूद थे.