बांका के ककवारा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार परीक्षार्थी जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार गुरुवार की दोपहर 1: 30 बजे सदर अस्पताल में किया गया।जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी रूपेश कुमार मैट्रिक परीक्षा देने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान ककवारा के पास भीड़ रहने के कारण वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया और जख्मी हो गया।