सिंगरौली: 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को धान उपार्जन स्थगित, 23 जनवरी 2025 तक किसानों से धान खरीद
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी पीसी चन्द्रवंशी ने बताया कि राज्य शासन प्राप्त निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में आगामी दिवसों में वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केन्द्रों पर उपलब्ध धान के सुरक्षित भण्डारण हेतु दिनांक 30 31 दिसम्बर, 2024 एवं 01 जनवरी, 2025 को तीन दिवस समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन कार्य स्थगित किया जाता है।