सिंगरौली: सिंगरौली को मिलेगा योग शिक्षक, योगा शिक्षक ने कलेक्ट्रेट में विधायक और कलेक्टर से की मुलाकात
सिंगरौली विधायक राम निवास शाह एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभगार में योगा शिक्षक अमन शुक्ला से मुलाकात कर योगा के बारे में अमन के रूचि एवं आने वाले समय में योगा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी ली। योगा शिक्षक अमन शुक्ला ने बताया कि मेरी रूचि शुरूआती दिनो से ही योगा में रही है।