हरिद्वार: शांतिकुंज फ्लाईओवर के नीचे ऑटो ड्राइवरों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार में शांतिकुंज फ्लाईओवर के नीचे आज ऑटो ड्राइवर के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि आटो यूनियन पर कब्जे को लेकर ऑटो ड्राइवरों के दो गुट आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। वही वायरल वीडियो के आधार पुलिस मामले की जांच कर रही है।