हरिद्वार: भगवान श्री चन्द्र की 530वीं जयंती पर रानीपुर मोड़ से निकली शोभायात्रा में सिख श्रद्धालुओं ने पेश किए हैरतंगेज कारनामे
मंगलवार शाम भगवान श्री चंद्र की 530वीं जयंती पर रानीपुर मोड़ से शोभायात्रा निकाली गई। कनखल स्थित बड़ा पंचायती अखाड़ा द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में साधु संतों ने शिरकत की, जिसमें पंजाब से आए सिख श्रद्धालुओं ने हैरतंगेज कारनामे प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर लोग आश्चर्यचकित हो उठे। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शोभायात्रा में शिरकत की।