हरिद्वार: कनखल की राधिका एनक्लेव कॉलोनी में घर से निकले कोबरा को कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
घर से निकले कोबरा को कड़ी मशक्कत के बाद कनखल की राधिका एनक्लेव कॉलोनी में रेस्क्यू किया गया है। घर के बगीचे में खेल रहे बच्चों को घर से बाहर निकलता हुआ कोबरा दिखाई पड़ा, जिसपर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू किया, इस बीच कोबरा दोबारा घर में घुस गया।