हरिद्वार: DM ने रौशनाबाद जिला मुख्यालय पर स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण, CCTV बढ़ाने और अनाधिकृत प्रवेश पर रोक के निर्देश
जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने बुधवार को रौशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर स्ट्रॉन्ग रूम का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे DM के निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। DM ने यहां रखी M3 मॉड्यूल की मशीनों को जांचा और CCTV की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। DM ने स्ट्रॉन्ग रूम में अनाधिकृत प्रवेश पर सख्ती से पाबंदी लगाने के ADM को कड़े निर्देश दिए।