आबू रोड: आबूरोंड रिको थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, नेशनल हाईवे कट पर हुआ हादसा, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
आबूरोड रिको थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित कट के पास गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा भी चोटिल हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल, आबूरोड पहुंचाया गया।