मानपुर: बांधवगढ़ के कोर एरिया के खुले दरवाजे, 450 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे जंगल सफारी पर
Manpur, Umaria | Oct 1, 2026 मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज से पर्यटन का नया सीजन शुरू हो गया है। मानसून ब्रेक के बाद 1 अक्टूबर से ताला, मगधी और खितौली कोर जोन पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। पार्क खुलते ही देश-विदेश से पहुंचे सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह की पहली सफारी में बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल में दाखिल हुए।