घाघरा: घागरा प्रखंड में लगातार बारिश से कोयल नदी व अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने सतर्कता की अपील की
Ghaghra, Gumla | Sep 26, 2026 घाघरा प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कोयल नदी समेत क्षेत्र की अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण निचले इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बन रही है। नदियों में बढ़ते पानी और तेज बहाव को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की।