पचरुखी: गमहरिया के समीप टेंपू की ठोकर से युवती हुई जख्मी, ग्रामीणों ने पहुंचाया हॉस्पिटल
गमहरिया बाजार के समीप मंगलवार की संध्या टेंपू की ठोकर से एक युवती जख्मी हो गई। जख्मी युवती को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंदापुर निवासी रुकसाना खातून सिवान से लौटने क्रम में गम्हरिया के समीप टेम्पु से उतर कर सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आई टेम्पु से ठोकर लग गई।