पचरुखी: पचरुखी बाजार से शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
पचरुखी पुलिस ने सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के पचरुखी बाजार से मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पचरुखी बलुआ टोला निवासी मुकेश कुमार मांझी है। मंगलवार को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।