पचरुखी: सुपौली बाजार के समीप बाइक की ठोकर से साइकल सवार युवक हुआ घायल
सुपौली बाजार के समीप मंगलवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक साइकल सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से सिवान सदर हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां उसका इलाज कराया गया। घायल साइकल सवार युवक महाराजगंज निवासी आशीष कुमार बताया जा रहा है।