पचरुखी: नारायणपुर गांव के समीप बाइक से गिरकर युवक हुआ जख्मी, पचरुखी सीएचसी में कराया गया इलाज
नारायणपुर गांव के समीप रविवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज निवासी बैतुल्लाह आजम अपनी बाइक पर सवार होकर सिवान से लौट रहा था। इसी दौरान नारायणपुर गांव के समीप संतुलन बिगड़ जाने से वह सड़क किनारे गिरकर जख्मी हो गया। घायल का पचरुखी सीएचसी में इलाज कराया गया।