चौपारण: जनजातीय गौरव उत्सव में 80 स्टॉलों पर दिखा महिला उद्यमिता का हुनर
बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में चल रहे जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के चौथे दिन जनजातीय संस्कृति के साथ महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की शानदार झलक देखने को मिली। उत्सव में विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों और महिला समूहों ने करीब 80 स्टॉल लगाए हैं। स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान और पारंपरिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने