भिनगा: बसपा ने देर शाम जारी 12वीं सूची में श्रावस्ती लोकसभा से मुइनुद्दीन अहमद खान उर्फ हाजी दद्दन खान को घोषित किया प्रत्याशी
लोकसभा श्रावस्ती में बसपा के द्वारा अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया था, जिसके चलते लगातार उम्मीदवार को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। वहीं आखिरकार बीती देर शाम बसपा ने अपनी 12वीं सूची जारी की जिसमें बसपा ने श्रावस्ती लोकसभा से मुइनुद्दीन अहमद खान उर्फ हाजी दद्दन खान को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिसके बाद उम्मीदवार को लेकर अटकलों पर विराम लग गया।