भिनगा: व्यय प्रेक्षक ने भिनगा कलेक्ट्रेट में मीडिया मानिटरिंग सेल व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, टीम को निगरानी के बताए गुर
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से नियुक्त व्यय प्रेक्षक, जी0 वेंकटेश्वरन आईआरएस ने निर्वाचन के दौरान प्रिन्ट इलेक्ट्रानिक सोशल मीडिया एवं रेडियो पर प्रत्याशियों के द्वारा जारी किये जाने वाले सम्भावित विज्ञापन पर निगरानी हेतु गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग सेल एम0सी0एम0सी0 एवं जिला सम्पर्क केन्द्र कन्ट्रोलरूम का निरीक्षण कर जायजा लिया।