भिनगा: सलाबत पुरवा में दूसरे के खेत में पराली से उठी चिंगारी से झुलस गया खेत की रखवाली कर रहा पड़ोसी किसान भेजा गया अस्पताल
सलाबत पुरवा निवासी एक वृद्ध किसान अपने खेतों की रखवाली कर रहा था, तभी पड़ोसी के खेतों मे जल रही पराली से निकली चिंगारी से आग की चपेट मे आकर किसान झुलस गया। वहीं उसे जिला चिकित्सालय से बहराइच रेफर किया गया है जहां पर किसान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल समेत कार्रवाई में जुटी हुई है