भिनगा: अंटा तिराहे के पास बीती देर रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 01 युवक की मौत, 03 लोग घायल जिला अस्पताल भिनगा मे हुआ इलाज
रिश्तेदारी से वापस घर लौटते समय बीती देर रात अंटा तिराहे के पास एक बाइक पर सवार 4 लोगों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसके चलते मौके पर ही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए थे जिन्हें जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया गया। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया जहां परिजनों ने मृतक का पीएम कराया।