गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह द्वारा चतरा में प्रांत अभ्यास वर्ग को लेकर न्यू बरगंडा में बैठक की गई
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा चतरा में बारह जून से पंद्रह जून तक होने वाले प्रांत अभ्यास वर्ग को लेकर रविवार को 5 बजे न्यू बरगंडा में बैठक की गई। इस दौरान परिषद के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं के विकास के लिए अभ्यास वर्ग आयोजित करती है।