गिरिडीह: नगर विकास मंत्री ने झंडा मैदान में ₹7 करोड़ की लागत से 45 योजनाओं का किया शिलान्यास
नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने रविवार को 12 बजे झंडा मैदान स्थित विवाह भवन से नगर निगम अंतर्गत 45 योजनाओं का शिलान्यास विधिवत रूप से किया। बताया गया कि 7 करोड़ की लागत से नगर निगम क्षेत्र में 45 योजनाओं का कार्य पूरा किया जाएगा। इन योजनाओं में शहरी परिवहन, नागरिक सुविधा एवं HLMC से स्वीकृत योजनाएं शामिल है।