गिरिडीह: मुफस्सिल थाना और महिला पुलिस ने टुंडी रोड पर अवैध चंदा उगाही करते 8 लड़कियों को पकड़ा
मुफस्सिल थाना और महिला पुलिस ने आठ लड़कियों को टुंडी रोड में अवैध रूप से चंदा उगाही करने के आरोप में पकड़ा। काउंसलिंग के बाद सभी लड़कियों को रविवार शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन में छोड़ा गया। बताया गया कि सभी लड़कियां गुजरात की है और अनाथ आश्रम के नाम पर पूरे शहर में घूम-घूम कर लोगों से चंदा उगाही कर रही थी ।