गिरिडीह: इंटर कला संकाय परीक्षा में जिले में प्रथम और राज्य में तीसरा स्थान पाने पर छात्रा के पटेल नगर आवास में मनाई गई खुशियां
जैक द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा में पीरटांड प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव पालगंज की छात्रा कुमारी रितंभरा ने 466 अंक प्राप्त कर जिले में पहला ओर राज्य भर में तीसरा स्थान प्राप्त की है। पटेल नगर स्थित एक आवास पर रविवार को 4 बजे खुशियां मनाई गई।