गिरिडीह: अहिल्यापुर का एक व्यक्ति सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
अहिल्यापुर निवासी शिव शंकर यादव सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। रविवार को 10 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।रामचंद्र यादव का 31 वर्षीय पुत्र शिव शंकर यादव बाईक से किसी काम से शनिवार को पांडेडीह ग़या हुआ था।शाम के वक्त वापस घर लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से इसका सर फट गया और मुंह के अंदर भी गंभीर चोट आई।