गिरिडीह: शिवपुरी में भाजपा युवा मोर्चा ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधा रोपण
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शिवपुरी में रविवार सुबह 10 बजे भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया।बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत आज गिरिडीह के शिवपुरी क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।