हाजीपुर: हाजीपुर बनेगा आधुनिक शहर, मास्टर प्लान-2045 को लेकर प्रशासन गंभीर
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्वर्षा सिंह की अध्यक्षता में हाजीपुर नगर के समग्र एवं सुनियोजित शहरी विकास हेतु GIS आधारित हाजीपुर मास्टर प्लान-2045 की तैयारी के क्रम में समाहरणालय सभागार, हाजीपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, वैशाली, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद हाजीपुर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।